RAJSATHAN SAHITYA ACEDEMY AWARDS, 2018- राजस्थान साहित्य अकादमी सम्मान, 2018
asdfasdf
March 04, 2018
राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर का ‘जनार्दन राय नागर’ सम्मान डॉ. मथुरेश नंदन कुलश्रेष्ठ, जयपुर को 5 साहित्यकारों को विशिष्ट साहित्यकार सम्मान
जयपुर, 26 फरवरी। राजस्थान साहित्य अकादमी का इस वर्ष का जनार्दनराय नागर सम्मान राजस्थान प्रदेश के मूर्धन्य साहित्यकार डॉ. मथुरेश नंदन कुलश्रेष्ठ, जयपुर को प्रदान किया जाएगा और 5 साहित्यकारों को ‘विशिष्ट साहित्यकार सम्मान’ प्रदान किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अकादमी के अध्यक्ष डॉ. इन्दुशेखर तत्पुरुष ने अवगत कराया कि ‘पं. जनार्दनराय नागर की स्मृति’ में प्रतिष्ठापित ‘जनार्दनराय नागर सम्मान’ राजस्थान प्रदेश के मूर्धन्य साहित्यकार डॉ. मथुरेश नंदन कुलश्रेष्ठ, जयपुर को राशि एक लाख रूपये का प्रदान किया जाएगा।
साथ ही इस वर्ष की विशिष्ट साहित्यकार सम्मान योजना में निम्नांकित 05 साहित्यकारों को सम्मान दिया जायेगा-
१. डॉ. देव कोठारी (उदयपुर),
२. देवर्षि कलानाथ शास्त्री (जयपुर),
३. डॉ. भगवती लाल व्यास (उदयपुर),
४. प.ं नरेन्द्र मिश्र (चित्तौड़गढ़),
५. श्री राम जैसवाल (अजमेर)
इन सभी साहित्यकारों को उनके उल्लेखनीय साहित्यिक अवदान और सेवाओं के लिए 51 हजार रूपये प्रदान किए जायेंगे।यह सम्मान मार्च, 2018 में आयोजित अकादमी के वार्षिक सम्मान समारोह 2018 के अवसर पर प्रदान किए जायेंगे।
राजस्थान साहित्य अकादमी में इस बार 10 साहित्यकारों को अमृत सम्मान-
राजस्थान साहित्य अकादमी मार्च में होने वाले वार्षिक सम्मान समारोह में इस बार 10 साहित्यकारों को अमृत सम्मान देगी। सम्मानित होने वाले साहित्यकार निम्नांकित हैं-
१. दयानंद भार्गव, जयपुर
२. लक्ष्मीनारायण चातक, जयपुर
३. डॉ. संतोष सांघी, जयपुर
४. श्याम सुंदर भट्ट, उदयपुर
५. भूपेन्द्र तनिक, बांसवाड़ा
६. तनसुख राम शर्मा, श्रीगंगानगर
७. देवीप्रसाद गुप्त, बीकानेर
८. माधव दरक, कुंभलगढ़
९. नरपत सिंह सांखला, बीकानेर और
१०. बजरंगलाल विकल केशवराय पाटन, बूंदी
इन्हें सम्मान राशि 31-31 हजार रुपए दी जाएगी। 75 वर्ष से अधिक उम्र के इन साहित्यकारों को अकादमी ने इससे पहले कोई पुरस्कार नहीं दिया है।
RAJSATHAN SAHITYA ACEDEMY AWARDS, 2018- राजस्थान साहित्य अकादमी सम्मान, 2018
Reviewed by asdfasdf
on
March 04, 2018
Rating:
Reviewed by asdfasdf
on
March 04, 2018
Rating:
