Rajathan gk
Results for राजस्थान सरकार मंत्रिमंडल

राजस्थान सरकार का नवीनतम मंत्रिमंडल दिनांक: 10 दिसंबर, 2016- New Cabinet of Ministers of Rajasthan Govt.

December 10, 2016

राजस्थान सरकार का नवीनतम मंत्रिमंडल दिनांक: 10 दिसंबर, 2016-

 

राजस्थान सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय के पत्रांक- प. 11(3)मंमं/2013 पार्ट जयपुर दिनांक: 10 दिसंबर, 2016 के द्वारा प्रकाशित विज्ञप्ति के अनुसार राजस्थान राज्य के मंत्रीमंडल का पुनर्गठन किया गया है जिसके अनुसार नवीनतम मंत्रीमंडल निम्नानुसार आगे दिया गया है- (राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा शनिवार दिनांक: 10 दिसंबर, 2016 को किये गए दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल में राजे ने छह नए चेहरों को शामिल किया है। दो राज्य मंत्रियों को पदोन्नत कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इनमें चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा से विधायक श्रीचंद्र कृपलानी एवं अलवर के बहरोड से विधायक डॉ. जसवंत यादव को केबिनेट मंत्री बनाया गया है। सीकर के खंडेला से विधायक बंशीधर बाजिया, जोधपुर के भोपालगढ़ से विधायक कमसा मेघवाल, बांसवाड़ा से विधायक धनसिंह रावत एवं डूंगरपुर के चोरासी से विधायक सुशील कटारा को राज्यमंत्री बनाया गया है। राज्यपाल कल्याण सिंह ने मंत्रियों को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।)
मुख्यमंत्री-
1 श्रीमती वसुन्धरा राजे -
(i) कार्मिक विभाग।
(ii) राजस्थान राज्य अन्वेषण ब्यूरो।
(iii) वित्त विभाग।
(iv) कराधान विभाग।
(v) आबकारी विभाग।
(vi) आयोजना विभाग।  
(vii) आयोजना (जनशक्ति और गजेटियर्स) विभाग।
(viii) सांख्यिकी विभाग।
(ix) मंत्रिमण्‍डल सचिवालय।
(x) नीति आयोजना प्रकोष्‍ठ मुख्यमंत्री सचिवालय।
(xi) सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग।
(xii) सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग।
(xiii) ऊर्जा विभाग।
(xiv) जन अभियोग निराकरण विभाग।
(xv) प्रशासनिक सुधार और समन्‍वय विभाग।
(xvi) विधि एवं विधिक कार्य विभाग एवं विधि परामर्शी कार्यालय।

कैबिनेट मंत्री-
1 श्री गुलाब चन्‍द कटारिया
(i) गृह और न्याय विभाग।
(ii) आपदा प्रबन्धन और सहायता विभाग
(iii) कारागार, होम गार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग।
2  श्री नन्‍द लाल मीणा -
(i) जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग
3  श्री राजेन्‍द्र सिंह राठौड -
(i) पंचायती राज विभाग।
(ii) ग्रामीण विकास विभाग।
(iii) संसदीय मामलात विभाग।
(iv) निर्वाचन विभाग।
4  श्री कालीचरण सर्राफ -
(i) चिकित्सा एवं स्वास्‍थ्‍य विभाग।
(ii) चिकित्सा और स्वास्‍थ्‍य सेवाएं (ईएसआई) विभाग।
(iii) चिकित्‍सा शिक्षा विभाग।
(iv) आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति।


5  श्री प्रभुलाल सैनी-
(i) कृषि विभाग (कृषि विपणन विभाग सहित)।
(ii) उद्यानिकी विभाग।
(iii) पशुपालन विभाग।
(iv) मत्‍स्‍य विभाग।
6  श्री गजेन्‍द्र सिंह खींवसर -
(i) वन विभाग।
(ii) पर्यावरण विभाग।
(iii) युवा मामले और खेल विभाग।
7  श्री यूनुस खान -
(i) सार्वजनिक निर्माण विभाग।
(ii) परिवहन विभाग।
8 श्री सुरेन्‍द्र गोयल -
(i) जनस्वास्‍थ्‍य अभियांत्रिकी विभाग।
(ii) भू-जल विभाग।
9  श्री राजपाल सिंह शेखावत -
(i) उद्योग विभाग।
(ii) अप्रवासी भारतीय विभाग।
(iii) राजकीय उपक्रम विभाग।
(iv) डी.एम.आई.सी.।
10  डॉ. रामप्रताप -
(i) जल संसाधन विभाग।
(ii) इन्दिरा गांधी नहर परियोजना विभाग।
(iii) कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास और जल उपयोगिता विभाग
11 श्रीमती किरण माहेश्‍वरी -
(i) तकनीकी शिक्षा विभाग।
(ii) उच्च शिक्षा विभाग।
(iii) संस्कृत शिक्षा विभाग।
(iv) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग।
12  श्री हेम सिंह भडाना -
(i) राजस्थान राज्‍य मोटर गैराज विभाग।
(ii) सामान्य प्रशासन विभाग।
(iii) सम्पदा विभाग।
(iv) मुद्रण और लेखन सामग्री विभाग।
13  श्री अजय सिंह -
(i) सहकारिता विभाग
(ii) गौपालन विभाग।
14  श्री बाबू लाल वर्मा -
(i) खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग।
(ii) उपभोक्ता मामले विभाग।
15  श्री अरूण चतुर्वेदी -
(i) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग।
(ii) अल्पसंख्यक मामलात विभाग।
(iii) वक्फ विभाग।
16 श्री श्रीचंद कृपलानी -
(i) स्‍वायत्‍त शासन, नगरीय विकास एवं आवासन विभाग।

17  डॉ. जसवंत सिंह यादव -
(i) श्रम विभाग।
(ii) नियोजन विभाग।
(iii) कारखाना और बॉयलर्स निरीक्षण विभाग।
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)-
1 श्री अमरा राम -
(i) राजस्व विभाग।
(ii) उपनिवेशन विभाग।
(iii) सैनिक कल्‍याण विभाग।
(iv) पुनर्वास विभाग।
(v) जयपुर शहर पुनर्वास और
(vi) पुनः बंदोबस्त विभाग।
2 श्रीमती कृष्‍णेन्‍द्र कौर (दीपा) -
(i) कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व‍ विभाग।
(ii) पर्यटन विभाग।
(iii) नागरिक उड्डयन विभाग
3  श्री वासुदेव देवनानी (स्वतंत्र प्रभार) -
(i) शिक्षा विभाग (प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा)।
(ii) भाषा विभाग।
श्री वासुदेव देवनानी (राज्य मंत्री) -
(i) ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग तथा इसके अधीनस्थ प्राथमिक शिक्षा का स्वतंत्र प्रभार।
4   श्री राजकुमार रिणवा -
(i) देवस्थान विभाग।
5  श्रीमती अनिता भदेल-
(i) महिला एवं बाल विकास विभाग।
6  श्री सुरेन्‍द्र पाल सिंह -
(i) खान विभाग।
राज्य मंत्री-
1  श्री ओटाराम -
(i) गौपालन विभाग।
2  श्री पुष्‍पेन्‍द्र सिंह -
(i) ऊर्जा विभाग।
(ii) विधि एवं विधिक कार्य विभाग और विधि परामर्शी कार्यालय।
3 श्री धन सिंह रावत -
(i) पंचायती राज विभाग।
(ii) ग्रामीण विकास विभाग।
(iii) संसदीय मामलात विभाग।
(iv) निर्वाचन विभाग।
3  श्री बंशीधर -
(i) चिकित्सा एवं स्वास्‍थ्‍य विभाग।
(ii) चिकित्सा और स्वास्‍थ्‍य सेवाएं (ईएसआई) विभाग।
(iii) चिकित्‍सा शिक्षा विभाग।
(iv) आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति।
4 श्री सुशील कटारा -
(i) जनस्वास्‍थ्‍य अभियांत्रिकी विभाग।
(ii) भू-जल विभाग।
5 श्रीमती कमसा -
(i) जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग
उपरोक्त के अतिरिक्त अन्य अवितरित विभाग मुख्यमंत्री स्वयं देखेगी।

Source-http://www.dipr.rajasthan.gov.in/content/dipr/en/news-detail.42614.html

इसके अलावा मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने शनिवार को पांच नए संसदीय सचिवों की नियुक्ति की घोषणा की है। श्रीमती राजे ने मुख्यमंत्री कार्यालय में सभी नवनियुक्त संसदीय सचिवों को पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई।
नए संसदीय सचिवों की सूची इस प्रकार है –
  • श्री शत्रुघ्न गौतम – केकड़ी (अजमेर)
  • श्री नरेन्द्र नागर – खानपुर (झालावाड़)
  • श्री ओमप्रकाश हुड़ला – महवा (दौसा)
  • श्री भीमा भाई – कुशलगढ़ (बांसवाड़ा)
  • श्री कैलाश वर्मा – बगरू (जयपुर) 

Source-http://www.dipr.rajasthan.gov.in/content/dipr/en/news-detail.42611.html

    राजस्थान सरकार का नवीनतम मंत्रिमंडल दिनांक: 10 दिसंबर, 2016- New Cabinet of Ministers of Rajasthan Govt. राजस्थान सरकार का नवीनतम मंत्रिमंडल  दिनांक: 10 दिसंबर, 2016- New Cabinet of Ministers of Rajasthan Govt. Reviewed by asdfasdf on December 10, 2016 Rating: 5
    Powered by Blogger.